भारत

एक्टर राम चरण का जन्मदिन आज, तिरूपति बालाजी मंदिर में की पूजा-अर्चना

Nilmani Pal
27 March 2024 7:06 AM IST
एक्टर राम चरण का जन्मदिन आज, तिरूपति बालाजी मंदिर में की पूजा-अर्चना
x

आंध्र प्रदेश। अभिनेता राम चरण ने अपने जन्मदिन पर अपने परिवार के साथ तिरूपति बालाजी मंदिर में दर्शन किए और पूजा की। उन्होंने अपने जन्मदिन पर फैंस को तोहफा दिया है। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नई फिल्म की अनाउंसमेंट की है।

राम चरण ने एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में राम चरण और 'पुष्पा' के डायरेक्टर सुकुमार एक-दूसरे से गले मिलते नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरों पर गुलाल लगा हुआ है। उन्होंने कैप्शन लिखा-#RC17 एक बार फिर हम साथ काम करेंगे। चूंकि ये राम चरण के करियर की 17वीं फिल्म होने वाली है, इसलिए इस फिल्म को RC17 भी कहा जा रहा है। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई खबर सामने नहीं आई है।

राम चरण के अनाउंसमेंट करते ही, फैंस ने बधाई देनी शुरू कर दी। जहां एक यूजर ने लिखा- ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिखाएगी। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- राम चरण के लिए रिस्पेक्ट। कई लोगों ने एक्टर को जन्मदिन की बधाइयां भी दी। बता दें, राम चरण का बर्थडे आज 27 मार्च को है।


Next Story