भारत
PM Modi: अभिनेता पवन सिंह ने की पीएम मोदी की प्रशंसा
jantaserishta.com
30 April 2024 10:15 AM IST

x
रोहतास: काराकाट लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार पवन सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा की है। रोहतास में एक कार्यक्रम में पवन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश का विकास कर रहे हैं। हम सब की जिम्मेदारी है कि स्थानीय स्तर पर विकास कार्य में सहयोग कर उनके प्रयासों को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि सभी के प्रयासों से ही देश का विकास होगा। इसलिए सभी को आगे बढ़कर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
उन्होंने अपने संबोधन में लोगों से आह्वान किया कि चुनाव में आपको वह बटन दबाना है, जो आपके भविष्य की रक्षा कर सके, आपको आगे बढ़ा सके। इसलिए सभी को सोचसमझकर मतदान करना है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





