भारत

Actor Govinda: अभिनेता गोविंदा शिवसेना में शामिल, मुख्यमंत्री रहे मौजूद

jantaserishta.com
28 March 2024 5:08 PM IST
Actor Govinda: अभिनेता गोविंदा शिवसेना में शामिल, मुख्यमंत्री रहे मौजूद
x
देखें वीडियो.

मुंबई: एक्टर गोविंदा से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है. वह लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं. गुरुवार को वह महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से मिलने पहुंचे. इसके बाद सीएम शिंदे ने उन्हें अपनी पार्टी शिवसेना की सदस्यता दिलाई. इसके बाद अब चर्रा है कि वह आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. जानकारी के मुताबिक, गोविंदा को सीएम शिंदे की पार्टी शिवसेना (शिंदे गुट) से टिकट मिल सकता है. शिंदे की पार्टी गोविंदा को मुंबई नॉर्थ वेस्ट लोकसभा सीट से चुनाव लड़वा सकती है. इस सीट से उद्धव ठाकरे (शिवसेना गुट) की तरफ से अमोल कीर्तिकर को उम्मीदवार बनाया है.

बता दें कि इससे पहले बुधवार को गोविंदा ने शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के प्रवक्ता और पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े से भी मीटिंग की थी. इसके बाद से ही सियासी गलियारों में सुगबुगाहट शुरू हो गई थी कि गोविंद एक बार फिर राजनीति में वापसी करने जा रहे हैं. इसके के मद्देनजर उन्होंने शिवसेना शिंदे गुट की सदस्यता ले ली है. सूत्रों के मुताबिक जल्द ही उनकी सीट का ऐलान भी हो जाएगा.
गोविंदा के लिए यह पहली चुनावी पारी नहीं होगी. इससे पहले वह 2004 से 2009 तक सांसद रह चुके हैं. तब उन्होंने कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ा था. उस वक्त गोविंदा मुंबई नॉर्थ से सांसद चुने गए थे. तब उन्होंने बीजेपी के राम नाइक को चुनाव हराया था.
गोविंदा ने अपने करियर में 165 से ज्यादा बॉलिवुड फिल्मों में काम किया. इसमें राजा बाबू, कुली नंबर 1, हीरो नंबर 1, बड़े मियां छोटे मियां, भागमभाग, पार्टनर ने उनको अलग पहचान दिलाई. एक्टिंग के साथ-साथ उनके डांसिंग मूव्स भी फैंस को खूब भाते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story