भारत

एक्टर की मौत और उनकी पत्नी घायल, एक्सीडेंट में कार चकनाचूर

Nilmani Pal
5 May 2026 2:01 PM IST
एक्टर की मौत और उनकी पत्नी घायल, एक्सीडेंट में कार चकनाचूर
x
बड़ा हादसा

केरल। मलयालम इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. मलयालम इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता संतोष नायर का 65 साल की उम्र में निधन हो गया है. संतोष नायर कार दुर्घटना में घायल हुए थे. पठानमथिट्टा के एनाथ के पास उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई थी. एक्सीडेंट के बाद उन्हें फौरन अस्पताल में एडमिट कराया गया था. उनका इलाज किया जा रहा था. उम्मीद थी कि वो जल्द ही ठीक होकर घर लौटेंगे, लेकिन ऐसा ना हो सका.

कार एक्सीडेंट में संतोष नायर और उनकी पत्नी राजलक्ष्मी बुरी तरह घायल हो गए. वो अदूर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे. हॉस्पिटल में संतोष नायर का ट्रीटमेंट चल रहा था, लेकिन इस दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी हालत बिगड़ती चली गई. उनकी पत्नी का इलाज जारी है, लेकिन कंडीशन अभी क्रिटकल बताई जा रही है. एक्टर के निजी जीवन की बात करें, तो उनके पिता सी. एन. केशवन नायर एक रिटायर्ड प्रिंसिपल थे.

मां पी. राजलक्ष्मीअम्मा रिटायर्ड टीचर थीं. शुरुआत में वो अपनी दो बहनों के पेट्टा में रहे, लेकिन जब उनके माता-पिता इथियोपिया चले गए, तो नाना-नानी ने उनकी परवरिश की. एक्टर के करियर पर नजर डालें, तो उन्होंने 1982 में 'इथु नंगलुदे कथा' से सिनेमा जगत में कदम रखा. पहली फिल्म से उन्होंने साबित कर दिया कि वो एक्टिंग के लिए ही बने हैं. अपने फिल्मी करियर में उन्होंने 100 से ज्यादा मूवीज में काम किया. वो लीड रोल के अलावा विलेन, साइड कैरेक्टर और कॉमेडी किरदार में भी नजर आए. सिनेमा के अलावा उन्होंने छोटे पर्दे पर भी अपनी एक्टिंग का दमखम दिखाया. 10 अप्रैल को संतोष नायर की फिल्म 'मोहिनीअट्टम' सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जो उनकी आखिरी फिल्म साबित हुई.

एक्टर के निधन से फैन्स के बीच मातम छा गया है. संतोष नायर एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव थे और अच्छा काम कर रहे थे. एक एक्सीडेंट में उनकी जान जाना हर किसी को अखर रहा है.

Next Story