भारत

एक्टर दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत का मामला, ट्रक ड्राइवर अरेस्ट

jantaserishta.com
17 Feb 2022 8:37 PM IST
एक्टर दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत का मामला, ट्रक ड्राइवर अरेस्ट
x
बड़ी खबर

पंजाबी सिंगर और एक्टर दीप सिद्धू की सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में पुलिस ने ट्रॉला ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ड्राइवर कासिम हरियाणा के नूह जिले का रहने वाला है. शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा.

सोनीपत जिले के कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेस-वे पर खरखौदा टोल प्लाजा के नजदीक मंगलवार देर रात रोड एक्सीडेंट में मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर दीप सिद्धू की मौत हो गई थी. हादसा उस वक्त हुआ जब दीप अपनी मंगेतर के साथ स्कॉर्पियो में सवार होकर दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे.
बता दें कि दीप सिद्धू उस समय सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने दिल्ली बॉर्डर पर चले किसान आंदोलन के दौरान लाल किले पर धार्मिक झंडा फहराया था. इस मामले में सिद्धू की गिरफ्तारी भी हुई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story