भारत

एक्टर दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत, किसान आंदोलन से सुर्खियों में आए थे

jantaserishta.com
15 Feb 2022 10:25 PM IST
एक्टर दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत, किसान आंदोलन से सुर्खियों में आए थे
x
बड़ी खबर

पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई. बता दें कि ये वही दीप सिद्धू हैं, जो किसान आंदोलन से सुर्खियों में आए थे. जानकारी के मुताबिक ये सड़क हादसा दिल्ली के पास सोनीपत में हुआ. इस दौरान उनकी कार में एक महिला भी सवार थी. दीप सिद्धू सफेद रंग की स्कॉर्पियों को खुद ही ड्राइव कर रहे थे.

जानकारी के मुताबिक दीप सिद्धू का शव खरखौदा अस्पताल में ले जाया गया है. सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके प्रशंसकों में निराशा छा गई है.
आपको बता दें कि दीप सिद्धू का नाम किसान आंदोलन के दौरान काफी चर्चा में आया था. इसके साथ ही दीप सिद्धू दिल्ली के लाल किले में हुए हिंसा मामले में भी आरोपी थे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story