भारत

अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा ने बुलढाणा में रोड शो किया

jantaserishta.com
22 April 2024 7:44 PM IST
अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा ने बुलढाणा में रोड शो किया
x
देखें वीडियो

बुलढाणा: अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा ने बुलढाणा में रोड शो किया। अभिनेता गोविंदा एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए हैं. पार्टी में शामिल होने के बाद फिल्म अभिनेता ने कहा, मै एकनाथ शिंदे का धन्यवाद देता हूं. उन्होंने कहा कि 2009 में मै राजनीति से बाहर निकला था तो सोचा नही था कि वापस आऊंगा. लेकिन अब एकनाथ शिंदे जी की पार्टी में आया हूं. फिल्म अभिनेता गोविंदा ने कहा कि मेरा 14 साल का वनवास खत्म हुआ है.

फिल्म अभिनेता गोविंदा ने कहा कि अगर पार्टी में आर्ट और कल्चर का काम मिले तो मैं जरूर करूंगा. उन्होंने कहा, मुंबई अब और सुंदर हुई है. सीएम एकनाथ शिंदे के आने के बाद ये शहर सुंदर दिखने लगा है. चुनाव लड़ने पर गोविंदा ने कहा, ये हमारे सीएम तय करेंगे. उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर शिवाजी की कृपा रही है और बाला साहेब की.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story