भारत

भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मेरठ रोड पर सहकारी चीनी मिल गेट के सामने शुरू किया धरना

Admin2
25 Dec 2022 9:41 AM GMT
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मेरठ रोड पर सहकारी चीनी मिल गेट के सामने शुरू किया धरना
x

न्यूज़ क्रेडिट: अमर उजाला | डेमो फोटो 

पढ़े पूरी खबर
करनाल: करनाल में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मेरठ रोड पर सहकारी चीनी मिल गेट के सामने धरना शुरू कर दिया है। इससे मेरठ रोड पर यातायात बाधित हो गया है। किसानों ने चीनी मिल गेट पर भी ताला लगा दिया है। किसानों की गन्ने से भरी ट्राली भी चीनी मिल के अंदर नहीं जा पा रही है और रोड पर दूर तक वाहनों की कतार लग गई है।
गन्ने का भाव बढ़ाने व अन्य मांगों को लेकर किसानों ने रविवार को सहकारी चीनी मिल में प्रदर्शन किया। इसके बाद किसानों ने मिल के मुख्य द्वार पर धरना दिया और मुख्यमंत्री के नाम गन्ना प्रबंधक राजेश को ज्ञापन सौंपा। संयुक्त किसान मोर्चा सोनीपत की तरफ से यह धरना 3.30 घंटे तक दिया गया। इसमें ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के सदस्य भी शामिल हुए।
प्रधान श्रद्धानंद सोलंकी ने बताया कि सरकार की ओर से किसानों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उनकी मांग है कि सरकार गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करें। गन्ने की कटाई व छिलाई के लिए हार्वेस्टिंग मशीन का प्रबंध करें। किसानों को रियायती दरों पर चीनी उपलब्ध कराई जाए। किसानों को गन्ने का भुगतान 15 दिन में निर्धारित किया जाएगा। प्राकृतिक आपदा में बर्बाद हुई फसलों का जल्द मुआवजा दिया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार की ओर से उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। जिसकी जिम्मेदार सरकार की होगी। इस दौरान ईश्वर सिंह दहिया, सचिन, दलबीर ठरू, छतर सिंह जाहरी, हंसराज राणा, सतपाल, बलवान आदि मौजूद रहे।
Next Story