भारत
भारत में कोरोना वायरस के एक्टिव केस बढ़कर 65,286 हुए
jantaserishta.com
20 April 2023 12:32 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारत में पिछले 24 घंटों में 12,591 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए, जो पिछले दिन की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक है। बुधवार को 10,542 नए मामले दर्ज किए गए थे।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि सक्रिय केसलोड वर्तमान में 65,286 है। रिकवरी रेट 98.67 फीसदी है।
पिछले 24 घंटों में कुल 10,827 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,42,61,476 हो गई है।
दैनिक पॉजिटिविटी रेट 5.46 प्रतिशत है और साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5.32 प्रतिशत है।
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 220.66 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है।
प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी.के. मिश्रा ने बुधवार को तैयारियों के स्तर और सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिक्रिया की निगरानी के लिए एक समीक्षा बैठक की।
मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों के अनुसार, मिश्रा ने अधिकारियों को उप-जिला स्तर तक अस्पताल के बुनियादी ढांचे की परिचालन तत्परता सुनिश्चित करने की सलाह दी।
उन्होंने नियमित रूप से कोविड की स्थिति की जांच करने और राज्यों को दिशा-निर्देश देने के लिए सलाह को अपडेट करने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला।
बैठक के दौरान स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण द्वारा एक प्रस्तुति दी गई, जहां उन्होंने वैश्विक कोविड स्थिति के बारे में बताया।
Tagsकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालयकोरोना वायरसकोरोना अपडेटकोरोना केसunion health ministrycorona viruscorona updatecorona case
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





