भारत

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई तो होगा एक्शन! लिया गया ये फैसला

jantaserishta.com
11 Sept 2022 5:02 PM IST
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई तो होगा एक्शन! लिया गया ये फैसला
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

देहरादून: उत्तराखंड में बच्चों की चोरी के शक कई लोगों के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। कुछ जगहों पर बच्चा चोरी को आधार बनाकर, सोशल मीडिया में अफवाह फैलाई जा रही है। यूपी के बाद अब उत्तराखंड में भी बच्चा चोर की अफवाहों का बाजार गर्म है। बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने के अफवाह सोशल मीडिया में वायरल हैं।
सोशल मीडिया में कई ऐसे वीडियो वायरल हैं, जिनको आधार बनाकर अफवाह फैलाई जा रही है। जिसको लेकर उत्तराखंड पुलिस सख्ती करेगी यही नही एनएसए के तहत कार्रवाई भी होगी। डीजीपी अशोक कुमार ने प्रदेश के सभी कप्तानों को निर्देशित किया है कि जो भी व्यक्ति बच्चा चोर गिरोह की अफवाह फैलाएगा, उस पर एनएसए यानी कि नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए।
सभी जिलों के कप्तानों ने जारी किया अलर्ट डीजीपी का आदेश जारी होते ही सभी जिलों के कप्तानो ने जिलों में स्थित साइबर सेल और खुफिया तंत्र को अलर्ट कर दिया है सोशल मीडिया में इस तरह से अफवाह फैलाने वाले लोगों की लिस्ट बना कर, कार्रवाई करना शुरू कर दिया गया है।
दरअसल, यूपी के बाद अब उत्तराखंड के हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में बच्चा चोर गिरोह सक्रिय होने की अफवाह सोशल मीडिया में जम कर वायरल है जिसके कुछ वीडियो भी देखने को मिल रहे हैं जिसमें कई इलाकों में लोगों ने मारपीट भी की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story