भारत
आयुष्मान कार्ड धारक को इलाज से मना करने पर अस्पताल पर होगी कार्रवाई : कमलजीत सहरावत
jantaserishta.com
19 May 2025 10:28 AM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली में 70 साल या उससे ज्यादा उम्र के बुजुर्गों में आयुष्मान वय वंदना कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। इस कड़ी में रविवार को विकासपुरी में बुजुर्गों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड वितरित किए गए। इस मौके पर भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत मौजूद रहीं।
भाजपा सांसद ने कहा कि इस योजना के तहत बुजुर्ग 10 लाख रुपए तक का इलाज सूचीबद्ध अस्पतालों में करा सकते हैं। दिल्ली में पांच लाख रुपए का कवरेज केंद्रीय योजना के तहत और पांच लाख रुपए का अतिरिक्त कवरेज राज्य सरकार की ओर से दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों के नाम दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। सूचीबद्ध अस्पतालों को उन्होंने चेतावनी भी दी है कि अगर कोई इस योजना में पंजीकृत बुजुर्ग को इलाज देने से मना करता है, तो अस्पताल के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आज हमारे वरिष्ठ पार्टी नेता राजीव बब्बर ने आयुष्मान वय वंदना कार्ड वितरण करने के लिए इस शिविर का आयोजन किया, जहां बुजुर्गों को कार्ड वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के बुजुर्गों की काफी चिंता करते हैं। लेकिन, दिल्ली का दुर्भाग्य था कि 10 साल तक आम आदमी पार्टी सरकार ने राजनीति की वजह से केंद्र की इस लाभकारी योजना को दिल्ली में लागू नहीं होने दिया। अब दिल्ली में हमारी सरकार है और हम बुजुर्गों को स्वास्थ्य कवरेज देने के लिए उन्हें 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बेनिफिट दे रहे हैं। पांच लाख रुपए केंद्रीय योजना के तहत और अतिरिक्त पांच लाख रुपए दिल्ली सरकार की ओर से दिए जा रहे हैं।
भाजपा नेता राजीव बब्बर ने कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा से 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए 'आयुष्मान वय वंदना कार्ड' योजना के अंतर्गत हमारे क्षेत्र में हेल्थ कार्ड वितरित किए गए। इस दौरान योजना से पंजीकृत बुजुर्गों में कार्ड बांटे गए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





