भारत

बिहार के मोकामा हत्याकांड में दोषियों पर होगी कार्रवाई: दिलीप घोष

jantaserishta.com
3 Nov 2025 9:41 AM IST
बिहार के मोकामा हत्याकांड में दोषियों पर होगी कार्रवाई: दिलीप घोष
x
खड़गपुर: बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व राजद नेता दुलारचंद यादव की हत्या पर सियासत गर्मा गई है। भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा कि बिहार में जो कुछ भी हुआ है, वह गलत हुआ है। सरकार पूरे मामले की जांच करेगी और इस मामले में जो भी दोषी होंगे, उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी।
भाजपा नेता दिलीप घोष ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "बंगाल के हर गांव और शहर में रोजाना अपराध हो रहे हैं और सरकार का इन पर कोई नियंत्रण नहीं है। ममता बनर्जी ने न तो कोई स्पष्ट बयान दिया है और न ही कोई कार्रवाई की है। इसे रोकने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं दिख रहा है, क्योंकि उनकी अपनी पार्टी के लोग इसमें शामिल हैं, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।"
उन्होंने कहा कि बंगाल की स्थिति खराब होती जा रही है। ज्यादातर अपराध में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता ही शामिल रहते हैं। इससे यहां के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इनकी समस्या सुनने वाला कोई नहीं है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 4 नवंबर को तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में कोलकाता की सड़कों पर उतरेंगी। इस पर भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, "उन्हें एक मुद्दे की जरूरत थी। बंगाल की स्थिति पहले से ही उथल-पुथल में है। लोग परेशान हैं, विरोध और प्रदर्शन जारी हैं और नौकरियां चली गई हैं। इन सभी मुद्दों और बलात्कार की घटनाओं के बीच उन्हें बस सबका ध्यान भटकाने की जरूरत थी, और उन्हें यह मौका एसआईआर की घोषणा से मिल गया।"
उन्होंने कहा कि एसआईआर देश के लिए जरूरी हो गया है। बंगाल में इसे लागू करने से बाहरी लोग मतदान नहीं कर पाएंगे, जो इनके लिए परेशानी होगी। इसीलिए सरकार ये शोर कर रही है। दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी प्रदेश की जनता को लगातार बेवकूफ बनाती रही हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story