भारत

नेता की पत्नी, दो बेटों समेत 7 पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई

jantaserishta.com
12 Nov 2022 9:14 AM IST
नेता की पत्नी, दो बेटों समेत 7 पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई
x
जानें पूरा मामला।
मेरठ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता याकूब कुरैशी की पत्नी और उनके दोनों बेटों समेत 7 पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। हापुड़ रोड पर कुरैशी के द्वारा अवैध तरीके से मीट फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। 31 मार्च को छापेमारी कर फैक्ट्री के अंदर से पुलिस ने पांच करोड़ की कीमत का 2,000 क्विंटल मीट बरामद किया था।
मेरठ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने मामले में संबंधित क्षेत्राधिकारी और खरखौदा क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक को अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई का निर्देश दिया।
मामले में याकूब कुरैशी, संजीदा पत्नी याकूब कुरैशी, इमरान कुरैशी, फिरोज कुरैशी, मोहित त्यागी, फैजाब और मुजीब पर अवैध गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।
इस मामले में 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि फैक्ट्री का लाइसेंस खत्म होने के बावजूद इसे संचालित किया जा रहा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story