भारत

एक्शन: ब्रांच मैनेजर और लाॅकर इंचार्ज का हुआ ट्रांसफर, लॉकर से लाखों के जेवर गायब

jantaserishta.com
5 April 2022 10:36 AM IST
एक्शन: ब्रांच मैनेजर और लाॅकर इंचार्ज का हुआ ट्रांसफर, लॉकर से लाखों के जेवर गायब
x
सनसनीखेज मामला सामने आया है.

कानपुर: कानपुर में सेन्ट्रल बैंक की कराची खाना शाखा में लोगों के लॉकरों से लगातार जेवर गायब होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस हैरान है तो बैंक में लॉकर खोलने वाले परेशान. पिछले एक महीने के अंदर ही तीन महिलाओं के लॉकरों में लाखों के जेवर गायब हो गए है. जबकि लाकर की चाभी उन्हीं के पास है. इस मामले की जांच अब एसआईटी को दी गई है. जो बैंक के सभी लॉकर को खोलकर चेक करेगी. आशंका है कि अन्य लॉकरों से भी जेवर और पैसे गायब हो सकते हैं. इस मामले में प्रबंधन ब्रांच मैनेजर राम प्रसाद और लाॅकर इंचार्ज शुभम का ट्रांसफर कर दिया गया है.

कानपुर की कराची खाना सेन्ट्रल बैंक से सोमवार को शकुंतला पोद्दार के लाकर से पैतीस लाख के जेवर गायब हो गए. शकुंतला पोद्दार के लाकर में जेवरों के दो डिब्बे रक्खे थे. जिसमे एक डिब्बा गायब मिला जबकि दूसरा खाली मिला. शकुंतला की तरफ से पुलिस में एफआईर लिखाई गई है. इस बैंक में लाॅकर से जेवरों के गायब होने की एक महीने में तीसरी घटना है.
इसके पहले 14 मार्च को कोलकत्ता से लौटी मंजू भट्टाचार्या ने अपने लाॅकर से तीस लाख के जेवर गायब होने की एफआईआर कराई थी. दूसरी घटना में सीमा गुप्ता ने एक अप्रैल को अपने लाकर से बीस लाख के जेवर गायब होने की एफआईआर कराई थी. हैरानी ये है की ये तीनों लाॅकर में महिलाओ ने सिर्फ जेवर ही रखे थे. और वे सब गायब है.
ये सेन्ट्रल बैंक कानपुर के हाइ प्रोफ़ाइल इलाके बिरहाना रॉड पर है. बैंक में लाॅकर लेने वालों में हड़कंप मच गया है. लेकिन अन्य लाॅकर मालिक जब सोमवार को अपना जलाकर चेक करने पहुंचे तो उनके लाॅकर भी चाबी से नहीं खुला ऐसे में उनको भी अपने लॉकरों में रखे जेवरों की चिंता सताने लगी है. इसी आशंका से पुलिस ने सभी लॉकरों की उनके मालिकों द्वारा चेकिंग करवाने का फैसला किया है.
डीसीपी प्रमोद कुमार का कहना है की पोद्दार जी के तीस लाख के जेवर गायब होने की शिकायत मिली है .उसकी एफआईआर करके जांच कर रहे है. ये तीसरी घटना है. हम अब सभी लॉकरों को चेक करवाएंगे. बैंक के सभी अधिकारी कर्मचारियों की डिटेल चेक करेंगे. इसके अलावा एक एसआईटी टीम इन मामलों की जांच करेगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story