भारत

निलंबित ASP दिव्या के आलीशान रिसॉर्ट पर की गई कार्रवाई, बुलडोजर चलाया गया

jantaserishta.com
3 March 2023 3:21 PM IST
निलंबित ASP दिव्या के आलीशान रिसॉर्ट पर की गई कार्रवाई, बुलडोजर चलाया गया
x
कोई जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई करने के लिए यूआईटी की टीम गुरुवार शाम मौके पर पहुंच गई।
जयपुर (आईएएनएस)| उदयपुर में दो करोड़ रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार एसओजी की निलंबित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दिव्या मित्तल के आलीशान रिसॉर्ट पर शुक्रवार को बुलडोजर चलाया गया। मित्तल के खिलाफ यह कार्रवाई एक फार्म हाउस के लिए अधिग्रहित भूमि का व्यावसायिक उपयोग करने के लिए शुरू की गई थी।
दिव्या मित्तल ने कथित तौर पर शहर से लगभग 25 किलोमीटर दूर चिकलवास गांव में एक फार्म हाउस के लिए अर्बन इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट (यूआईटी) से जमीन की मंजूरी ली थी, लेकिन इसके बजाय एक रिसॉर्ट बनाया था।
यूआईटी ने कड़ी आपत्ति जताते हुए बुधवार शाम को 24 घंटे के भीतर कार्रवाई का नोटिस जारी किया। कोई जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई करने के लिए यूआईटी की टीम गुरुवार शाम मौके पर पहुंच गई।
इसने पहले वहां रहने वाले पर्यटकों को दूसरे होटल में शिफ्ट किया। शुक्रवार सुबह बुलडोजर से रिसॉर्ट को गिराने का काम शुरू हो गया था और यह खबर लिखे जाने तक जारी था।
सूत्रों ने बताया कि मित्तल ने बिना लैंड यूज (डायवर्जन) बदले फार्म हाउस को आलीशान रिसॉर्ट में तब्दील कर दिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story