
x
उद्घाटन
Chandigarh चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरकारी कार्यों में लापरवाही और अनियमितता के प्रति अपनी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एक बार फिर एक बड़ा कदम उठाया है। लाला लाजपत राय यूनिवर्सिटी ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंस, लखनौर साहिब में बन रहे डिप्लोमा कॉलेज के निर्माण कार्य में अनियमितताएं सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने कार्रवाई करते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग के तीन अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, निलंबित अधिकारियों में एक्सईएन निशांत कुमार, एसडीई पुनीत मित्तल और जेई नसीम अहमद शामिल हैं। निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान गुणवत्ता में कमी, प्रक्रियागत चूक और निर्धारित मानकों के उल्लंघन जैसी गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने कार्रवाई के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निलंबन के साथ ही तीनों अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।
सरकार की ओर से लगातार इस बात पर जोर दिया जाता रहा है कि निर्माण कार्य में अनियमितता, भ्रष्टाचार और लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। सीएम सैनी के इस कदम को प्रशासनिक पारदर्शिता और सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके अलावा, सीएम सैनी ने बुधवार को ही गृह विभाग के डैशबोर्ड का उद्घाटन किया। इस नए सिस्टम से एक ही इंटरफेस पर पुलिस, फायर, एम्बुलेंस, जेल और दूसरे जरूरी विंग से रियल-टाइम जानकारी मिलेगी, जिससे कानून-व्यवस्था और पब्लिक सेफ्टी मैनेजमेंट में तेजी से फैसले लेने में मदद मिलेगी।
हरियाणा डीपीआर ने एक्स पोस्ट में लिखा, "मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गृह विभाग के डैशबोर्ड का उद्घाटन किया। नए सिस्टम से एक ही इंटरफ़ेस पर पुलिस, फायर, एम्बुलेंस, जेल और दूसरे जरूरी विंग से रियल-टाइम जानकारी मिलेगी, जिससे कानून-व्यवस्था और पब्लिक सेफ्टी मैनेजमेंट में तेजी से फैसले लेने में मदद मिलेगी।"
Tagsहरियाणामुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीलाला लाजपत राय यूनिवर्सिटीडिप्लोमा कॉलेजनिर्माण अनियमिततापीडब्ल्यूडी अधिकारी निलंबनअनुशासनात्मक कार्रवाईप्रशासनिक पारदर्शितासुशासनगृह विभाग डैशबोर्डकानून-व्यवस्थापब्लिक सेफ्टीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





