भारत

गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले में एक्शन, पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार

jantaserishta.com
23 March 2026 4:19 PM IST
गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले में एक्शन, पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार
x
चंडीगढ़: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन (पीडब्ल्यूसी) के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा की मौत के मामले में सोमवार को बड़ी कार्रवाई हुई है। इस मामले में पुलिस ने पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश के बाद फतेहगढ़ साहिब पुलिस द्वारा की गई।
जानकारी के अनुसार, गगनदीप सिंह रंधावा ने 21 मार्च को आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद से ही इस मामले ने तूल पकड़ लिया था। रंधावा की मौत के पीछे पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर पर प्रताड़ना और मानसिक दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगे थे। मामले में एक अहम मोड़ तब आया जब मृतक द्वारा आत्महत्या से पहले बनाया गया एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में रंधावा ने कथित तौर पर अपनी परेशानी के लिए पूर्व मंत्री का नाम लिया था। इसके बाद परिजनों ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए भुल्लर पर उत्पीड़न, धमकी और मानसिक दबाव बनाने के आरोप लगाए।
परिजनों की शिकायत और सामने आए वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर अब पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी की गई है। इस कार्रवाई के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है।
इससे पहले सोमवार को ही रंधावा की पत्नी ने कहा था कि 21 मार्च को उनकी मौत हुई थी, लेकिन आज 23 तारीख हो चुकी है और इस मामले में कुछ नहीं हुआ है। हमारी मांग थी कि आरोपी को गिरफ्तार किया जाए, लेकिन सरकार ने कुछ नहीं किया। उन्होंने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर कुछ नहीं हुआ तो हम अपने बच्चों को साथ लेकर सड़कों पर उतरेंगे। हम लोग भी अपनी कुर्बानी देंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर पंजाब सरकार हमारी बात नहीं सुनती है तो हम सीबीआई जांच की मांग करेंगे।
गगनदीप सिंह रंधावा की बेटी ने कहा था कि वे (आरोपी पक्ष) कहते हैं कि आरोप बेबुनियाद हैं। इसमें कोई सबूत नहीं है। लेकिन मेरे पापा की मौत के मामले में पुख्ता सबूत हैं। उन्हें ऑफिशियल नंबर से 10 बार कॉल आई थी। इसकी टेक्निकल और फॉरेंसिक जांच होनी चाहिए, जिससे सारी चीजें सामने आ जाएंगी। आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उन्हें जमानत भी नहीं मिलनी चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story