भारत
नाबालिग लड़की से दुर्व्यवहार, VIDEO सामने आते ही एक्शन
jantaserishta.com
24 Sept 2026 9:47 AM IST

x
वीडियो हुआ वायरल.
समस्तीपुर: बिहार में जमुई की शर्मनाक घटना के कुछ ही दिनों बाद अब समस्तीपुर जिले से एक नाबालिग लड़की के साथ बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह घटना 23 सितंबर की बताई जा रही है और वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आ गई है. सदर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने बताया कि मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
पूरा मामला समस्तीपुर जिले के कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव के बांध का है. जानकारी के अनुसार एक नाबालिग लड़का और लड़की बाइक से बांध पर पहुंचे थे और वहां बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान कुछ मनचले युवकों ने उन्हें घेर लिया. लड़के के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद वह वहां से भाग गया.
लड़के के जाने के बाद मनचलों ने नाबालिग लड़की के साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया. वायरल वीडियो में लड़की इस हरकत का लगातार विरोध करती हुई दिख रही है लेकिन इसके बावजूद युवक बाज नहीं आए. आरोप है कि युवकों ने लड़की से बार-बार उसका पता पूछा और जब उसने साथ आए युवक को अपना भाई बताया तो उसके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया.
घटना के समय मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरा वाकया मोबाइल में कैद कर लिया और बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो वायरल होते ही समस्तीपुर पुलिस सक्रिय हो गई. एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि वीडियो सामने आते ही जांच शुरू कर दी गई है. थाने को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश भी दे दिया गया है. पुलिस का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





