भारत

दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन...देखें चोरी का LIVE वीडियो

jantaserishta.com
11 Feb 2026 5:15 PM IST
दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन...देखें चोरी का LIVE वीडियो
x
देखें वीडियो.
जौनपुर: जौनपुर के मोबाइल शोरूम से फोन चुराने वाले दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है. उधर, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शोरूम के मालिक का बयान तेजी के साथ वायरल हो रहा है.
शोरूम के मालिक सत्यम का कहना है कि पुलिस वालों को चोरी करते हुए शर्म नहीं आ रही है. किसी की बहन दुकान पर 12 घंटे काम कर रही है और यह पुलिसकर्मी मुस्कुराते हुए फोन चुरा ले रहे हैं.
दरअसल, जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जेसीस चौराहे पर स्थित एक मोबाइल शोरूम से दो पुलिसकर्मियों ने मोबाइल फोन चुरा लिया था. चोरी किया पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी. दोनों पुलिसकर्मियों का नाम धनंजय बिंद और मिथिलेश यादव बताया जा रहा है.
धनंजय और मिथलेश मोबाइल शोरूम में फोन खरीदने के बहाने घुसते हैं. मोबाइल शॉप के काउंटर पर मौजूद महिला से वह फोन दिखाने के लिए बोलते हैं. महिला उन्हें आईफोन-15 दिखा रही होती है. किसी दौरान लैपटॉप के पीछे सफाई से अपनी जेब से पुलिसकर्मी अपना मोबाइल निकाल कर शोरूम के नए मोबाइल फोन से बदल लेता है. इस दौरान दोनों पुलिसकर्मी एक दूसरे को देखकर मुस्कुराते भी हैं. मोबाइल बदलकर दोनों शोरूम से निकल जाते हैं.
सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस के उच्च अधिकारियों ने दोनों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. मोबाइल शोरूम ओनर को उनका फोन भी वापस दिला दिया गया है.
मामले के बारे में जानकारी देते हुए SSP जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि दोनों पुलिसकार्मियों को निलंबित कर दिया गया है. मामले कि जांच सहायक पुलिस अधीक्षक के द्वारा की जा रही. फैक्ट फाइंडिंग के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story