भारत
सरकारी अनाज की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 53 बोरी राशन जब्त
jantaserishta.com
12 April 2026 1:21 PM IST

x
बड़ी कार्रवाई.
आगर मालवा: मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा क्षेत्र में प्रशासन ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत मिलने वाले अनाज की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई की है। नायब तहसीलदार अरुण चंद्रवंशी ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पीडीएस के चावल से भरे एक पिकअप वाहन को पकड़कर खाद्य विभाग के हवाले कर दिया।
प्रशासन को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ दुकानदार पीडीएस का चावल खरीदकर उसे अवैध रूप से बाहर बेच रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर नायब तहसीलदार ने निगरानी बढ़ाई और संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की। जांच के दौरान पिकअप वाहन में 35 कट्टे चावल, 8 बोरी मसूर और 10 बोरी गेहूं भरा हुआ पाया गया। कार्रवाई के बाद तुरंत खाद्य विभाग को सूचित किया गया, जिस पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुरेश गुर्जर मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह वाहन ग्राम मोड़ी निवासी प्रद्युम्न जैन का है। साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि वाहन में भरा अनाज नलखेड़ा के फुटकर व्यापारियों को बेचने की कोशिश की जा रही थी। फिलहाल पिकअप वाहन को नलखेड़ा थाने में खड़ा कराया गया है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।
खाद्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पीडीएस अनाज की कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गरीबों के हक का अनाज हड़पने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुरेश गुर्जर ने बताया कि सरकारी राशन को बेचने की कोशिश की जा रही थी। राशन से भरे पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। राशन वितरक के बारे में पता किया जा रहा है, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।
Tagsआगर मालवासरकारी अनाज की कालाबाजारीकालाबाजारीAgar Malwablack marketing of government grainsblack marketing
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





