भारत

गाजियाबाद में ड्रंक एंड ड्राइव अभियान के तहत 160 वाहन के खिलाफ हुई कर्रवाई

jantaserishta.com
9 Nov 2022 11:17 AM IST
गाजियाबाद में ड्रंक एंड ड्राइव अभियान के तहत 160 वाहन के खिलाफ हुई कर्रवाई
x

DEMO PIC 

गाजियाबाद (आईएएनएस)| बढ़ते हुए हादसों पर लगाम लगाने और लोगो को सतर्क करने के लिए गाजियाबाद पुलिस की ओर से लगातार ड्रंक एंड ड्राइव प्रोग्राम चलाया जाता है। जिसमें गाजियाबाद के अलग-अलग इलाकों के सार्वजनिक स्थलों, रोड, पार्कों की देर रात चेकिंग की जाती है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी की जाती है। इसी कड़ी में मंगलवार रात जनपद गाजियाबाद पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में चेकिंग की और शराब पीकर वाहन चलाने वाले सैकड़ों लोगों पर कार्रवाई भी की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जनपद में शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्व चलाये जा रहे ड्रंक एंड ड्राइविंग अभियान के दौरान 1158 वाहनों एवं 1654 व्यक्तियों को चेक किया गया, जिनमें से नियमों का उल्लंघन करने पर 160 वाहनों का एमवी एक्ट में चालान किया गया तथा 222 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story