भारत

राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के तहत कार्रवाई हो, सरकार ने लोकसभा में की मांग

jantaserishta.com
8 Feb 2023 12:17 PM IST
राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के तहत कार्रवाई हो, सरकार ने लोकसभा में की मांग
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगाए गए आरोपों की सत्यता को लेकर विवाद लगातार जारी है। बुधवार को सुबह 11 बजे लोक सभा की कार्यवाही शुरू होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सदन में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने नोटिस दिए बिना बेबुनियाद और आधारहीन आरोप लगाए हैं जिसे उन्होंने प्रमाणित भी नहीं किया है।
जोशी ने राहुल गांधी के भाषण को नियम 353 और 369 का उल्लंघन बताते हुए स्पीकर से तमाम आरोपों को सदन की कार्यवाही से निकालने और विशेषाधिकार के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से विशेषाधिकार का नोटिस भी दिया गया है।
केंद्रीय मंत्री की मांग पर कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि इस विषय पर वे देख कर (विचार कर) कार्रवाई करेंगे।
आपको बता दें कि, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मंगलवार को राहुल गांधी द्वारा सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बिना किसी सबूत और तथ्य के अपमानजनक आरोप लगाने का आरोप लगाते हुए विशेषाधिकार का नोटिस दे रखा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story