भारत
अमृतपाल के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए: अकाली दल
jantaserishta.com
23 April 2023 5:39 PM IST

x
फाइल फोटो
चंडीगढ़ (आईएएनएस)| शिरोमणि अकाली दल ने रविवार को कहा कि 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने शांतिपूर्ण तरीके से खुद को कानून के हवाले किया है। अब आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को उसके खिलाफ कानून के अनुसार ही कार्रवाई करनी चाहिए, निर्दोष सिखों का उत्पीड़न समाप्त होना चाहिए। अकाली दल के प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा ने एक बयान जारी कर अमृतपाल सिंह द्वारा श्रीअकाल तख्त के जत्थेदार की सलाह पर खुद को कानून के हवाले करने के फैसले का स्वागत किया।
उन्होंने कहा, अब जबकि अमृतपाल सिंह ने कानून के सामने घुटने टेक दिए हैं, यह आप सरकार की जिम्मेदारी है कि वह बताए कि उसने इस मुद्दे पर भय का माहौल क्यों बनाया।
आप सरकार की अब तक की कार्रवाई ने दुनिया भर में सिख समुदाय को बदनाम करने का काम किया है, इसके अलावा पंजाबियों में असुरक्षा की भावना पैदा हुई है। सांप्रदायिक तनाव भी जानबूझकर भड़काया गया है।
अकाली नेता ने कहा कि जिस तरह से पंजाबियों ने साम्प्रदायिक सदभाव बनाए रखा और विभाजित करने वाली ताकतों को नकारा, यह साबित करता है कि वे सभी समुदायों के बीच शांति और भाईचारे के लिए खड़े हैं।
उन्होंने कहा, आप सरकार अर्धसैनिक बलों की मांग कर और मीडिया और बुद्धिजीवियों पर आपातकाल जैसे प्रतिबंध लगाकर इस मुद्दे पर जानबूझकर प्रचार करने की कोशिश कर रही है। यह तुरंत समाप्त होना चाहिए।
Tagsशिरोमणि अकाली दलअमृतपाल सिंहपंजाबपंजाब पुलिसShiromani Akali DalAmritpal SinghPunjabPunjab Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





