भारत

कार्रवाई: पुलिसकर्मियों ने सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को मारी गोली

Deepa Sahu
2 Jun 2021 5:34 PM GMT
कार्रवाई: पुलिसकर्मियों ने सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को मारी गोली
x
बंगलूरू में एक बांग्लादेशी महिला के सामूहिक दुष्कर्म एवं उस पर हमला करने के एक आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए

बंगलूरू में एक बांग्लादेशी महिला के सामूहिक दुष्कर्म एवं उस पर हमला करने के एक आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को गोली चलाई, जिससे वह घायल हो गया। आरोपी ने उसे पकड़ने गई पुलिस टीम पर कथित रूप से हमला करके भागने की कोशिश की थी। इससे कुछ ही दिन पहले उसके दो साथियों ने भी भागने की कोशिश की थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन पर गोलियां चलाई थीं, जिससे वे घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस की टीम एक खुफिया जानकारी मिलने के बाद बुधवार सुबह यहां रामपुरा में मुख्य आरोपी शहबाज को पकड़ने गई। पुलिस ने बताया कि पुलिस दल को देखकर आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला किया और भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में उस पर गोली चलाई और आरोपी को पकड़ लिया।
उन्होंने बताया कि आरोपी के पैर में गोली लगी। इस हमले में एक हेड कांस्टेबल भी घायल हो गया। आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता को बांग्लादेश, असम, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और कर्नाटक में सक्रिय मानव तस्करों के एक नेटवर्क के जरिए बांग्लादेश से तस्करी करके तीन साल पहले लाया गया था। इसके बाद इस गिरोह ने 22 वर्षीय पीड़िता को वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया। वित्तीय विवाद को लेकर एक महिला समेत छह लोगों ने कथित रूप से उस पर हमला किया और चार लोगों ने उसका सामूहिक दुष्कर्म किया।


Next Story