भारत
महिला पुलिस अफसर पर एक्शन, हैं सोशल मीडिया स्टार, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
5 March 2023 1:29 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
खूबसूरती पर मत जाइए.
जयपुर: राजस्थान पुलिस की सब-इंस्पेक्टर नैना कंवल को निलंबित कर दिया गया है. इसको लेकर आईजी इंटेलिजेंस की ओर से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं. अपहरण के एक मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से की गई गिरफ्तारी के बाद नैना कंवल पर यह गाज गिरी है.
राजस्थान पुलिस के एडीजी इंटेलिजेंस एस सेंगत्थिर ने बताया, प्रशिक्षु उप निरीक्षक (Trainee SI) नैना कंवल कैम्प पांचवी बटालियन आरएसी में तैनात हैं और उनके खिलाफ विभागीय जांच प्रस्तावित है. जांच के चलते नैना को निलंबित किया गया है.
निलंबन काल के दौरान उनकी पदस्थापन मुख्यालय सीआईडी विशेष शाखा में रखी गई है. निलंबित एसआई नैना कंवल हरियाणा केसरी हैं और इंटरनेशनल रेसलर हैं, जो साल 2022 में खेल कोटे से राजस्थान पुलिस में प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टर बनी थीं.
दरअसल, गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने किडनैपिंग के मामले में फरार सुमित नांदल की तलाश में रोहतक में SI नैना कंवल के फ्लैट पर दबिश दी थी. दिल्ली पुलिस को दबिश के दौरान सब-इंस्पेक्टर नैना कंवल के पास बिना लाइसेंस की 2 पिस्टलें मिलीं.
हालांकि, पुलिस को देखते ही एसआई नैना ने दोनों पिस्टलें फ्लैट की खिड़की से नीचे फेंक दी थीं. बाद में पुलिस ने दोनों पिस्टल को जब्त कर अवैध हथियार रखने के चलते सिटी पुलिस ने आर्म्स एक्ट में SI नैना के खिलाफ FIR दर्ज कर नैना को गिरफ्तार कर लिया.
Tagsजयपुरजयपुर न्यूज़जयपुर पुलिससब-इंस्पेक्टर नैना कंवलनैना कंवलJaipurJaipur NewsJaipur PoliceSub-Inspector Naina KanwalNaina Kanwal
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





