भारत

टीचर पर एक्शन, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे

jantaserishta.com
3 Oct 2022 11:58 AM IST
टीचर पर एक्शन, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

स्कूल टीचर का हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है.
हाथरस: उत्तर प्रदेश (UP) के हाथरस (Hathras) से स्कूल टीचर का हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. दरअसल, यहां स्कूल के अंदर क्लास लेने के दौरान टीचर शराब पीता दिखा. उसने क्लास के अंदर टेबल के नीचे Beer की बोतल रखी हुई थी. उसने पहले से ही काफी शराब पी रखी थी. जब उससे पूछा गया कि ये क्या कर रहे हो आप तो टीचर ने एक और Beer की बोतल निकालकर दिखाई.
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और इसकी जानकारी जिला अधिकारी रमेश रंजन को लगी तो उन्होंने आरोपी टीचर को सस्पेंड कर दिया और अधिकारियों को मामले की जांच के आदेश दिए. जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला डीआरबी इंटर कॉलेज का है. टीचर ने ये हरकत 30 सितंबर को की है.
जानकारी लगने पर उसे नोटिस भेजा गया था. लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया इसलिए उसे सस्पेंड कर, अब जांच कमेटी बैठा दी गई है. कमेटी पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपेगी और उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी.
डीआईओएस ऋतु गोयल ने बताया कि आरोपी टीचर के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. हमें जो वीडियो मिला है उसमें देखा जा सकता है कि क्लास में कुछ बच्चे बैठे हुए हैं. बच्चों को पढ़ाने की जगह टीचर उन्हीं के सामने Beer की बोतल लेकर बैठा हुआ है. बच्चों के सामने स्कूल में टीचर की ये हरकत बेहद शर्मनाक है. ऐसे टीचर को सिर्फ सस्पेंड करना ही काफी नहीं है. उसके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story