भारत

शिक्षक पर एक्शन, वजह भी जानें

jantaserishta.com
4 Sept 2022 5:41 PM IST
शिक्षक पर एक्शन, वजह भी जानें
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

शोर सुनकर अन्य शिक्षक मौके पर पहुंचे और छात्र को बचाया।
नगरा: उत्तर प्रदेश के बलिया में एक शिक्षक द्वारा मासूम को बेहरमी से पिटने का मामला सामने आया है। शिक्षक ने मासूम छात्र को पिटने के बाद कमरे में बंद कर दिया। जब ये मामला सामने आया तो बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को निलंबित कर दिया। वहीं पुलिस ने परिजनों के तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।
ये घटना बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के रनउपुर का है। जहां उच्चरतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र छठवीं में पढ़ाई करता है। परिजनों के मुताबिक शनिवार को लंच के समय छात्र बाइक पर हाथ लगा के खड़ा था। ये देखते ही शिक्षक कृष्णमोहन शर्मा भड़क गए और छात्र को बुलाकर डांटने लगे। हालांकि उनका गुस्सा यहां भी खत्म नहीं हुआ और छात्र को जमकर पीटने लगे। शोर सुनकर अन्य शिक्षक मौके पर पहुंचे और छात्र को बचाया।
छात्र रोते हुए घर आकर पूरी बात परिजनों से बताई। जिसके बाद परिजनों से इसकी शिकायत हेडमास्टर से की इसके अलावा उन्होंने नगरा थाना में भी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
वहीं जब इसकी सूचना बीएसए को मिली तो उन्होंने आरोपी शिक्षक कृष्ण मोहन शर्मा को निलंबित कर दिया। बीएसए मनीराम सिंह बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी माधवेंद्र पांडेय को जांच के लिए निर्देश दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story