भारत
स्पा सेंटर पर एक्शन: 7 लड़कियों और 13 युवकों को पकड़ा, आपत्तिजनक सामग्री मिली
jantaserishta.com
16 Sept 2022 10:52 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
पुलिस को मौके से बड़ी मात्रा में शराब की बोतलों के साथ आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है.
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में क्राइम ब्रांच ने एक स्पा सेंटर पर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापा मारकर मौके से 7 लड़कियों और 13 लड़कों को हिरासत में लिया है. पुलिस का कहना है कि इस सेंटर पर कई महीने से अनैतिक काम हो रहा था. पुलिस को मौके से बड़ी मात्रा में शराब की बोतलों के साथ आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.
शहर में इसके पहले भी कई बार स्पा सेंटरों पर कार्रवाई हो चुकी है, फिर भी अनैतिक काम के मामले सामने आ रहे हैं. ताजा मामला पलासिया थाना क्षेत्र के गीता भवन के पास का है. यहां श्री बालाजी हाइट्स की चौथी मंजिल पर दबिश देकर पुलिस ने 7 लड़कियों और 13 युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौके से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री के साथ शराब मिली है. स्पा की आड़ में यहां काफी समय से अनैतिक कार्य को अंजाम दिया जा रहा था.
टीआई संजय सिंह बैस ने कहा कि ये काम लंबे समय से जारी था. इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने रेड मारकर 20 आरोपियों को हिरासत में लिया है. युवतियों में अधिकतर इंदौर और आसपास के क्षेत्रों की हैं, जो संचालक के बुलाने पर आती थीं. फिलहाल पुलिस सभी के खिलाफ कड़ी धाराओं में कार्रवाई कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





