भारत

नवाब मलिक पर एक्शन, इस मामले में FIR दर्ज

jantaserishta.com
17 Nov 2022 10:36 AM IST
नवाब मलिक पर एक्शन, इस मामले में FIR दर्ज
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मुंबई: मुंबई के क्रूज ड्रग मामले से चर्चा में आए एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के भाई की शिकायत पर एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. मलिक पर समीर वानखेडे़े के खिलाफ जातीय टिप्पणी करने का आरोप है. वाशिम अदालत के आदेश पर मलिक के खिलाफ अत्याचार निवारण अधिनियम और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
एफआईआर के मुताबिक, समीर वानखेड़े के चचेरे भाई संजय वानखेड़े ने नवाब मलिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. मलिक पर वानखेड़े परिवार के खिलाफ जातीय टिप्पणी करने का आरोप है.
नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े के खिलाफ जातिगत बयानबाजी की. उन्होंने कहा कि समीर वानखेड़े मुस्लिम हैं और वह महार समुदाय से ताल्लुक नहीं रखते. शिकायत में कहा गया कि नवाब मलिक ने यह बयान उस समय दिया, जब समीर वानखेड़े ने ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया था. बाद में आर्यन खान को आरोपमुक्त कर दिया गया था.
उनके इस बयान का वीडियो टीवी और यूट्यूब सहित सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसके बाद संजय वानखेड़े ने पुलिस का रुख किया था लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया. इसके बाद उन्हें अदालत का रुख करना पड़ा. अदालत ने इम मामले में नवाब मलिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया. बाद में अदालत के आदेश पर नवाब मलिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई.
अदालत ने इस पूरे मामले की जांच करने और उसकी रिपोर्ट पेश करने का भी निर्देश दिया है. अदालत ने जवाब मांगा है कि संजय वानखेड़े की 2021 की शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story