भारत

गाजियाबाद में स्कूटी-बाइक चला रहे नाबालिगों पर कार्रवाई, 91 वाहन सीज

jantaserishta.com
10 Feb 2023 10:55 AM IST
गाजियाबाद में स्कूटी-बाइक चला रहे नाबालिगों पर कार्रवाई, 91 वाहन सीज
x

फाइल फोटो

गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद में दुपहिया वाहन चलाने वाले नाबालिगों पर ट्रैफिक पुलिस सख्त एक्शन लेकर उनके वाहन सीज कर रही है। एक हफ्ते में 91 वाहन सीज करते हुए इन नाबालिगों के पैरेंट्स और वाहन मालिकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कविनगर थाने में 12, नंदग्राम में 8, कोतवाली में 10, विजयनगर में 4, साहिबाबाद में 13, टीला मोड़ में 5, लोनी में 4, मधुबन बापूधाम में 5, मोदीनगर में 3, मसूरी में 5, इंदिरापुरम में 7, कौशांबी में 2, मुरादनगर में 4, क्रॉसिंग रिपब्लिक में 3, सिहानी गेट में 3, लिंक रोड में 1 और वेव सिटी थाने में इस तरह की 2 एफआईआर दर्ज हुई है।
एडीसीपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने इस ड्राइव को शुरू करने से पहले स्टाफ के साथ एक बैठक लेकर रूपरेखा बनाई थी। कुशवाहा ने बताया कि 18 साल के कम आयु वाले वाहन नहीं चला सकते।
इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस उन पर भी एक्शन ले रही है, जिन्होंने 18 की उम्र पार होने के बावजूद लाइसेंस नहीं बनवाया और वाहन चला रहे हैं। इस तरह के मामलों में 149 वाहनों का पुलिस ने चालान काटे। ट्रैफिक पुलिस स्कूल-कॉलेजों में जाकर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही है।
एडीसीपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने कहा कि स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चे 18 साल की उम्र होने से पहले ही बाइक-स्कूटी से चल रहे हैं। सड़क हादसों की स्टडी करने पर ये बात सामने आती है कि हादसों में एक बड़ी हिस्सेदारी नाबालिगों द्वारा वाहन चलाया जाना है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story