भारत

गांजा तस्कर पार्वती बाई पर एक्शन, घर पर चला बुलडोजर, लोगों की लगी भीड़

jantaserishta.com
31 March 2022 4:07 PM IST
गांजा तस्कर पार्वती बाई पर एक्शन, घर पर चला बुलडोजर, लोगों की लगी भीड़
x
एंटी माफिया अभियान चलाया जा रहा है.

इंदौर: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस समय एक्शन मोड में हैं. उनके आदेश पर इंदौर में एंटी माफिया अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश पर पलासिया थाना क्षेत्र में गांजा तस्कर पार्वती बाई उर्फ चाची के घर पर बुलडोजर चलाया गया है. पार्वती बाई और उसके परिवार पर दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं.

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदेश दिया कि इंदौर शहर में बढ़ते अपराध की रोकधाम के लिए गुंडों-बदमाशों की कमर तोड़ी जाए. वहीं पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश पर एंटी माफिया अभियान की शुरुआत इंदौर के पलासिया थाना से हुई.
पलासिया थाना क्षेत्र की बड़ी ग्वाल टोली में रहने वाली गांजा तस्कर पार्वती बाई उर्फ चाची के तीन मकानों को ध्वस्त करने के लिए चिन्हित किया गया था. जिसमें से दो मकानों को ध्वस्त किया गया. पुलिस ने बताया कि चाची पर दो दर्जन से अधिक और चाची के बेटों पर कई मुकदमा थानों में दर्ज हैं जिसमें अवैध शराब , गांजा और चाकूबाजी और वसूली के मामले दर्ज हैं.
इंदौर पुलिस का कहना है कि पार्वती बाई उर्फ चाची के घर पर कार्रवाई के समय नगर निगम की टीम के साथ दो थाने के पुलिस दल-बल के साथ मौजूद थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story