भारत

चार पर एक्शन, अपराधी को पुलिसकर्मियों ने मंदिर में कराए थे दर्शन, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
2 Jun 2022 8:19 AM IST
चार पर एक्शन, अपराधी को पुलिसकर्मियों ने मंदिर में कराए थे दर्शन, मचा हड़कंप
x
हत्या के केस में वह सजायाफ्ता है।

कानपुर: कानपुर जिला जेल से शातिर अपराधी को हमीरपुर कोर्ट ले जाया गया। पुलिसकर्मियों ने वहां पर कल्पपृक्ष मंदिर में अपराधी को दर्शन कराए। दर्शन के बाद उसके खाने-पीने का बढ़िया इंतजाम भी कराया। यह सारा नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। डीसीपी हेडक्वाटर संजीव त्यागी ने चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। हमीरपुर जिले के मौदहा निवासी लाला शफाक कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहा है। हत्या के केस में वह सजायाफ्ता है।

2015 में प्रशासनिक आधार पर उसको कानपुर जेल में शिफ्ट किया गया था। सोमवार को हमीरपुर कोर्ट में उसकी पेशी थी। पुलिस लाइन से गारद उसको लेकर हमीरपुर गई थी। जिसमें चालक हेड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह, हेड कांस्टेबल गणेश यादव व हेड कांस्टेबल उपदेश यादव शामिल थे। पेशी होने के बाद चारों पुलिसकर्मी लाला शफाक के साथ स्थानीय मंदिर में चले गए। दर्शन करने के बाद वह वापस आ गए। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए।
लाला शफाक खूंखार अपराधी है। उस पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। हत्या के एक केस में उसको आजीवन कारावास की सजा मिली है। एक अन्य हत्याकांड का केस अभी विचाराधीन है। तीन बार उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story