भारत

पांच पुलिसकर्मियों पर एक्शन, रैंप वॉक करना पड़ा भारी

jantaserishta.com
5 Aug 2022 12:14 PM IST
पांच पुलिसकर्मियों पर एक्शन, रैंप वॉक करना पड़ा भारी
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

चेन्नई: तमिलनाडु में पांच पुलिसकर्मियों पर ब्यूटी कंपटीशन में भाग लेने पर कार्रवाई हुई है। विशेष सहायक पुलिस निरीक्षक सहित पांच पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया है। सौंदर्य प्रतियोगिता में रैंप वॉक करने पर नागपट्टिनम के पुलिस अधीक्षक ने तबादले का यह आदेश जारी किया।

शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, पिछले रविवार को एक प्राइवेट ऑर्गनाइजेशन ने मयिलादुथुराई जिले के सेम्बनारकोविल में ब्यूटी कंपटीशन का आयोजन किया था। एक्ट्रेस याशिका आनंद ने इसमें विशेष आमंत्रण के तौर पर भाग लिया। इसके अगले दिन मीडिया में यह खबर वायरल हो गई।
नागपट्टिनम जिले के पुलिस अधीक्षक जवागर ने जिन पांच पुलिसकर्मियों को ट्रांसफर का आदेश जारी किया है, उनमें विशेष सहायक निरीक्षक सुब्रमण्यम सहित रेणुका, अश्विनी, नित्यसीला और सिवानेसन शामिल हैं। सुब्रमण्यम सेम्बनारकोविल पुलिस स्टेशन में तैनाती थीं।
गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने बीते रविवार को तमिलनाडु पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति निशान (प्रेसिडेंट्स कलर्स) प्रदान किया था। उन्होंने कहा कि यह राज्य पुलिस की सराहनीय सेवा और कई उपलब्धियों का सम्मान है। नायडू ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को राष्ट्रपति निशान भेंट किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story