
x
जानें पूरा मामला.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मोहनलालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अल्ट्रासाउंड कक्ष में चिकित्सक पर आशा से अभद्रता के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया है। उप मुख्यमंत्री ने मामले की जांच कराकर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही फर्रुखाबाद सीएमओ कार्यालय में इंटर्नशिप के नाम पर पैसे वसूली करने वाले बाबू को निलंबित कर दिया गया गया है। मोहनलालगंज सीएचसी के अल्ट्रासाउंड कक्ष में आशा बहू से डॉ. हवलदार भारती का अभद्रता करना भारी पड़ा। आशा बहू ने डॉ. हवलदार पर अभद्रता का आरोप लगाया है। आशा बहू ने मामले की शिकायत की।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सीएमओ को तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए। सीएमओ ने डॉ. आर.एन. सिंह, डॉ. ए.के. सिंघल और डॉ. विनय मिश्र की कमेटी गठित की। कमेटी ने जांच की। जांच के बाद डॉ. हवलदार भारती को दोषी पाया गया। डिप्टी सीएम ने स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव से जांच के आधार पर डॉक्टर को निलंबित करने के निर्देश दिए। साथ ही डॉ. हवलदार को एडी कार्यालय से संबद्ध करने के निर्देश दिए गए हैं।
उधर, फर्रुखाबाद सीएमओ कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक राजवीर सिंह पर बीफार्मा और डी फार्मा प्रशिक्षु फार्मासिस्टों से इंटर्नशिप के नाम पर अवैध वसूली के आरोप लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए। जांच के बाद बाबू राजवीर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें कानपुर के मंडलीय अपर निदेशालय से संबद्ध कर दिया गया है।
Tagsउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश न्यूज़डॉक्टर निलंबितडॉक्टरUttar PradeshUttar Pradesh Newsdoctor suspendeddoctor
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





