भारत

6 राज्यों के कई शिक्षण संस्थानों पर एक्शन, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
26 Sept 2022 9:28 AM IST
6 राज्यों के कई शिक्षण संस्थानों पर एक्शन, मचा हड़कंप
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
फर्जी सर्टिफिकेट से दसवीं में दाखिले का आरोप है।
पटना: कोरोनाकाल में फर्जी सर्टिफिकेट से दसवीं में दाखिले लेने का खुलासा हुआ है। इस मामले में बिहार समेत 6 राज्यों के 92 शिक्षण संस्थानों के खिलाफ हरियाणा में मामला दर्ज किया गया है। जांच के घेरे में आए बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एग्जामिनेशन, पटना के 4 छात्रों पर फर्जी सर्टिफिकेट से दसवीं में दाखिले का आरोप है।
वहीं, हरियाणा में कुल 129 छात्रों ने 10वीं के फर्जी प्रमाणपत्र पर दाखिला लेकर 12वीं बोर्ड परीक्षा उतीर्ण की। 129 छात्रों में से फरीदाबाद के 13 छात्र हैं। मामले का खुलासा होने के बाद सभी के खिलाफ सेक्टर-17 थाना में शनिवार को एफआईआर दर्ज कराई कराई गई है। एफआईआर में फर्जी सर्टिफिकेट तैयार कर देने वाले छह राज्यों के 92 शिक्षण संस्थानों के नाम भी हैं। सेक्टर-17 थाना और आर्थिक अपराध शाखा की पुलिस मामले की जांच कर रही है। आर्थिक अपराध शाखा के इंस्पेक्टर और जांच अधिकारी अनिल ने बताया कि हरियाणा शिक्षा बोर्ड की ओर से इस मामले में पुलिस मुख्यालय में शिकायत दी गई।
उन्होंने बताया कि मुख्यालय के आदेश पर 92 शिक्षण संस्थान और करीब 129 छात्रों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
हमारा संस्थान फर्जी नहीं। अभी तो फर्जी प्रमाण पत्र आसानी से बन जाता है। ऐसे में अगर छात्रों का प्रमाण पत्र वेरिफिकेशन को आएगा तो उसे जरूर से देखा जायेगा। ऐसे छात्र का प्रमाण पत्र बीबोस भी रद्द करेगा।
-बिल्किस जहां, एकेडमिक हेड , बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एग्जामिनेशन बोर्ड
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story