
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
जानकारी के मुताबिक एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में पाकिस्तान की जीत के बाद 3 मुस्लिम युवकों ने व्हाट्सएप स्टेटस शेयर किया था.
कर्नाटक: सोशल मीडिया पोस्ट में पाकिस्तान की क्रिकेट टीम का समर्थन करने के आरोप में 3 मुस्लिम युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. दरअसल, मामला कर्नाटक के कोलार जिले का है. जहां आर वेंकटेशप्पा नामक युवक की शिकायत के आधार पर कोलार पुलिस ने ये मामला दर्ज किया है.
जानकारी के मुताबिक एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में पाकिस्तान की जीत के बाद 3 मुस्लिम युवकों ने व्हाट्सएप स्टेटस शेयर किया था. जिसका स्क्रीनशॉट लेकर शिकायतकर्ता ने पुलिस को शिकायत दी थी. पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
गौरतलब है कि एशिया कप 2022 में रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच खेला गया. जिसमें पाकिस्तान ने प्रतिद्वंदी भारत को पांच विकेट से हरा दिया था. इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए थे. वहीं पाकिस्तान की टीम ने ये लक्ष्य एक गेंद पहले पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





