भारत

3 पुलिसकर्मियों पर एक्शन, आरोपी ने उठाया ये कदम

jantaserishta.com
25 Sept 2022 3:18 PM IST
3 पुलिसकर्मियों पर एक्शन, आरोपी ने उठाया ये कदम
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

9 साल से फरार जिस आरोपी पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था वह एक बार फिर से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।
ग्वालियर: ग्वालियर हत्या और अपहरण के मामले में 9 साल से फरार जिस आरोपी जयपाल बघेल को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था वह एक बार फिर से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। जयपाल बघेल को 3 पुलिस कर्मचारी उसके स्कूल से संबंधित दस्तावेज हासिल करने के लिए स्कूल ले गए थे। जहां से वह किसी तरह पुलिसकर्मियों की नजरों से ओझल हो गया। इस मामले में एसपी ने आरोपी के साथ गए तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
बता दें कि शहर के बहोड़ापुर इलाके में रहने वाली एक छात्रा प्रांकुल शर्मा के अपहरण और हत्या में 9 साल से फरार आरोपी जयपाल परिहार की लोकेशन पुलिस को दिल्ली में मिली थी। उसके बाद एसपी अमित सांघी ने टीम गठित कर दिल्ली के लिए रवाना कर दिया और आरोपी को दिल्ली से दबोच लिया। इस मामले में कुल 9 आरोपी थे जिनमें आठ आरोपी पूर्व में गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं।
बता दें कि साल 2013 में प्रांकुल शर्मा का जयपाल उर्फ मुकेश परिहार और उसके साथियों ने अपहरण कर लिया था। बाद में डबरा के पास सिंध नदी में ले जाकर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद आरोपी उसके परिवार से फिरौती की मांग कर रहे थे। बाद में इस बच्चे की लाश शिवपुरी में बरामद की गई। इस आरोपी के माता-पिता भी इस वारदात में शामिल रहे थे। उनका सोचना था कि बेटे को मरा हुआ घोषित करके उसे गिरफ्तारी और कानूनी दांव-पेच से बचाया जा सकता है। पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया था। लेकिन इससे पहले ही वह पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story