भारत

पूर्व डायरेक्टर समेत 12 पर एक्शन, धरपकड़ से हड़कंप मचा

jantaserishta.com
18 Nov 2022 8:39 AM IST
पूर्व डायरेक्टर समेत 12 पर एक्शन, धरपकड़ से हड़कंप मचा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

बड़ी कार्रवाई की है.
लखनऊ: आयुष एडमिशन घोटाले में यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है. यहां एक साथ कुल 12 लोग गिरफ्तार किए गए. इसमें आयुर्वेद कॉलेज के पूर्व डायरेक्टर एसएन सिंह, काउंसलिंग के नोडल ऑफिसर उमाकांत यादव, निजी कंपनी V3 सॉल्युशंस के कुलदीप सिंह समेत कुल 12 लोग गिरफ्तार हुए हैं. V3 के साथ आयुष कॉलेजों के एडमिशन में काम करने वाली दो अन्य एजेंसियों के पांच कर्मी भी अरेस्ट हुए हैं. एसटीएफ को शुरुआती जांच में आयुर्वेद निदेशालय से ही गड़बड़ी के सुबूत मिले हैं.
यह पूरा मामला NEET 2021 की परीक्षा से जुड़ा है, जिसमें बड़े स्तर पर धांधली हुई थी. असल में इस परीक्षा में कम मेरिट के 891 छात्रों को उत्तर प्रदेश के आयुर्वेदिक होम्योपैथिक और यूनानी कॉलेज में एडमिशन दिया गया था. सर्वाधिक गड़बड़ी आयुर्वेदिक कॉलेज में एडमिशन में सामने आई थी. बड़ी बात ये थी कि मेरिट में कम नंबर पाने वाले छात्रों को अच्छे कॉलेजों में एडमिशन दे दिया गया.
बताया जा रहा है कि बड़े पैमाने पर पैसा लेकर अपात्र छात्रों को एडमिशन देने केइस मामले में आयुर्वेद होम्योपैथी और यूनानी निदेशालय के अफसर व कर्मचारी जांच के दायरे में हैं. इस मामले में डायरेक्टर आयुर्वेद एसएन सिंह ने हजरतगंज कोतवाली में काउंसलिंग कराने वाली नोडल एजेंसी UPTRON पावर्ट्रॉनिक्स पर एफआईआर दर्ज करवाई थी और मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी गई थी. आरोप लगा था कि सीटों की बड़े स्तर पर सौदेबाजी हुई, पांच-पांच लाख रुपये में सीटें बेच दी गईं.
इस मामले ने तूल भी तब पकड़ा जब रैंक मिलने के बावजूद कई छात्रों को एडमिशन नहीं मिला. उन छात्रों ने आयुष मंत्रालय से लेकर राष्ट्रपति भवन तक इस मामले को उठाया, शिकायत की गई. जब बवाल ज्यादा बढ़ा तब इस मामले में सरकार हरकत में आई और सीबीआई जांच की सिफारिश की गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story