भारत
एनआईए, इंटेलिजेंस ब्यूरो और पुलिस का एक्शन, आतंकी संगठन से जुड़ा आरोपी दबोचा गया
jantaserishta.com
20 July 2023 9:54 AM IST

x
मचा हड़कंप.
रांची: झारखंड के लोहरदगा शहर से आतंकी संगठन आईएसआईएस (इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया) से जुड़े एक शख्स मो. शाहबाज को गिरफ्तार किया गया है। एनआईए, इंटेलिजेंस ब्यूरो और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे न्यू रोड बिलाल मस्जिद इलाके से पकड़ा। उसके पास से पेन ड्राइव, आपत्तिजनक वीडियो, आतंकी लिटरेचर और कुछ अन्य आपत्तिजनक सामान जब्त किए गए हैं। वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के संपर्क में भी था।
स्थानीय पुलिस शाहबाज की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी साझा नहीं कर रही है। एनआईए ने भी इस संबंध में फिलहाल कोई सूचना सार्वजनिक नहीं की है। खबर है कि उसे दिल्ली ले जाया गया है, जहां उससे पूछताछ चल रही है। सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर की गई है। इसके मुताबिक शाहबाज बाहर से ट्रेनिंग लेकर आया था और स्थानीय युवकों को ट्रेंड करने के लिए गतिविधियां चला रहा था। कुछ युवा उससे प्रभावित होकर संगठन से जुड़ गए थे। एनआईए, इंटेलिजेंस ब्यूरो और दिल्ली पुलिस की टीम ने तीन दिनों से लोहरदगा में कैंप कर रखा था।
मंगलवार को गोपनीय तरीके से न्यू रोड के एक मकान की घेराबंदी कर शाहबाज को उठाया गया। इस कार्रवाई से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोग इस कार्रवाई के बारे में कुछ बोलने से इनकार कर रहे हैं। संभावना व्यक्त की जा रही है कि इस सिलसिले में जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
Tagsगिरफ्तारआईएसआईएसझारखंडलोहरदगाझारखंड न्यूज़झारखंड पुलिसArrestedISISJharkhandLohardagaJharkhand NewsJharkhand Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





