भारत

आयकर विभाग का एक्शन, बिल्डर गब्बू सिंह पर कार्रवाई जारी

jantaserishta.com
14 Oct 2022 2:31 PM IST
आयकर विभाग का एक्शन, बिल्डर गब्बू सिंह पर कार्रवाई जारी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

पटना: पटना में आयकर विभाग ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के करीबी रहे गब्बू सिंह के दो ठिकानों पर छापा मारा है. ये छापेमारी पटना के शिवपुरी और पटेल नगर इलाके में चल रही है. छापेमारी में गब्बू सिंह के पास से क्या-क्या बरामदगी हुई है. इसकी जानकारी आईटी टीम अभी नहीं दे रही है.
हालांकि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो भी बीजेपी के विरोध में होता है उसपर ये लोग ईडी, सीबीआई और आईटी एजेंसियों का रेड करवाते हैं. ललन सिं ने कहा कि इससे कोई डरने वाला नहीं है, ना ही दबाव में आने वाला है. ये लोग ऐसे ही इन एजेंसियों का दुरुपयोग अपने विरोधियों को दबाने के लिए कर रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story