भारत

ACB का एक्शन, डेप्युटेशन पर लगे जेईएन 1.5 लाख की घूस लेते गिरफ्तार

jantaserishta.com
15 Dec 2021 7:09 AM IST
ACB का एक्शन, डेप्युटेशन पर लगे जेईएन 1.5 लाख की घूस लेते गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

जयपुर: एसीबी ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट पर डेप्युटेशन पर लगे जेईएन को 1.5 लाख की घूस लेते गिरफ्तार किया है. जबकि उसका साथी जेईएन अभी फरार चल रहा है. गिरफ्तार आरोपी का नाम पंकज चौधरी है, जबकि फरार जेईएन का नाम डीपी मीणा है.

एसीबी के मुताबिक परिवादी के यहां इनकम टैक्स की कार्यवाही हुई थी. परिवादी ने इसे लेकर एसीबी को शिकायत दी कि, कार्यवाही में उसकी संपत्ति का वैल्यूएशन कम करने के एवज में जेईएन पंकज चौधरी और दिव्य प्रकाश मीणा पांच लाख रुपए की रिश्वत मांग रहे है. परिवादी से बातचीत में सौदा तीन लाख रुपए में तय हुआ. इसके बाद एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया और ट्रैप कर पंकज चौधरी को 1.5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया.
एसीबी की कार्रवाई की भनक लगने पर जेईएन दिव्य प्रकाश मीणा फरार हो गया. जिसकी एसीबी तलाश कर रही है. एसीबी की टीम जेईएन पंकज चौधरी के आवास समेत अन्य ठिकानों पर भी तलाशी ले रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story