भारत

कार्रवाई तेज: जहरीली शराब से मचा कोहराम, कई लोगों की मौत, इन लोगों को किया गया निलंबित

jantaserishta.com
12 May 2021 11:38 AM IST
कार्रवाई तेज: जहरीली शराब से मचा कोहराम, कई लोगों की मौत, इन लोगों को किया गया निलंबित
x

DEMO PIC

प्रशासन ने चलाया सर्च अभियान.

उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत के बाद कार्रवाई तेज हो गई है. आबकारी निरीक्षक समेत 4 कर्मचारी निलंबित कर दिए गए हैं जबकि इससे पहले 4 पुलिसकर्मी भी निलंबित किए गए थे. वहीं प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

आबकारी निरीक्षक कौशलेंद्र प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया है. जबकि 3 आबकारी सिपाही को भी निलंबित किया गया है. आबकारी आयुक्त ने निलंबन की कार्रवाई की है. इसके अलावा एसओ समेत 4 पुलिसकर्मी भी निलंबित किए गए हैं.
अंबेडकर नगर में जहरीली शराब से मौतों के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जहां 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं जैतपुर एसओ पंडित त्रिपाठी और हल्का इंचार्ज सहित दो अन्य सिपाहियों को एसपी ने निलंबित कर दिया है. डीएम की ओर से आबकारी विभाग के कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की तैयारी चल रही है.
प्रशासन ने चलाया सर्च अभियान
जैतपुर थानाक्षेत्र के शिवपालपुर और मखदूमपुर गांव में जहरीली शराब से एक के बाद एक मौतों की सूचना जब जिले के प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंची तो प्रशासनिक अमला अलर्ट हो गया. आनन-फानन में जिले के डीएम सैमुवल पॉल एन और एसपी आलोक प्रियदर्शी अपने दल-बल के साथ मृतकों के गांव पहुंच गए.
फिर हर घर में सर्च अभियान चलाकर शराब की तलाशी ली. साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ की. पूछताछ के आधार पर डीएम और एसपी आजमगढ़ जिले के पवई बाजार पहुंच गए. जहां से जहरीली शराब लाई गई थी जिसके बाद पुलिस ने शराब कांड के मुख्य आरोपी मोतीलाल सहित 4 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
एसपी ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए जैतपुर एसओ पंडित त्रिपाठी और हल्का इंचार्ज सहित 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया और जहरीली शराब से बीमार 3 लोग जिला अस्पताल में भर्ती हैं. एसपी ने कहा कि आगे की जांच जारी है.
पांच आरोपी गिरफ्तारः एसपी
अंबेडकर नगर के एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि हम लोगों ने पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. इस पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड था जो सप्लायर था जहां से सोनू नाम का व्यक्ति खरीदकर लाया था उसको हमने पकड़ लिया है. सोनू और उसके परिजनों और गांव में पूछताछ से यह स्पष्ट हुआ था वो मित्तूपुर जो पवई थाना क्षेत्र आजमगढ़ वो वहां से खरीदकर लाया था. हमने उस व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया है जिससे वो खरीदकर लाया था. उसके कब्जे से जहरीली शराब भी बरामद हुई है.
उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति का वहां एक ठेका है मित्तूपुर में और अब तक की पूछताछ में यह पता चला है कि उसने ठेके के पास से और अपने ठेके के सामने जो दुकान वाला है. दोनों ने मिलकर वहां से कुछ शराब सोनू को दी थी जिसे पीने के बाद यह हादसा हो गया. पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है. जो व्यक्ति पकड़े गए है उनसे पूछताछ करके उसके आगे की चेन का हम पता करने का प्रयास कर रहे हैं. प्रथम दृष्टया जो लापरवाही थानाध्यक्ष की पाई गई है उसमें प्रभावी कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है. जो हल्का इंचार्ज है उनको भी निलंबित कर दिया है. बीट कॉन्स्टेबल को निलंबित करके प्रशासनिक कार्रवाई कराई जा रही है. इसी तरह की प्रशासनिक कार्रवाई डीएम साहब के स्तर से एक्साइज डिपार्टमेंट के लिए भी प्रस्तावित है. पूरे प्रकरण की गहन समीक्षा करके हम लोग कड़ी निगाह रखे हुए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story