भारत
गैंगवार मामले में एक्शन: 100 से ज्यादा लोगों के ठिकानों पर छापा, 20 गिरफ्तार
jantaserishta.com
12 Aug 2023 2:18 PM IST

x
जांच डिप्टी एसपी को सौंपी गई.
जालोर राजस्थान में नए जिलों की स्थापना कार्यक्रम के दिन नए बने जिला सांचौर मे एक गैंगवार में शराब माफिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर 7 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया था. इस मामले की जांच सांचौर के डिप्टी एसपी मांगीलाल राठौड़ को सौंपी गई. पाली रेंज के आईजी राघवेन्द्र सुहास ने यह जानकारी दी.
आईजी राघवेन्द्र सुहास ने बताया कि लक्ष्मण देवासी मर्डर केस में गैंगवार के आरोपियों की तलाश में दबिश जी रही है. पुलिस ने सूची बनाकर पूरे राजस्थान में 120 लोगों के ठिकानों पर दबिश दी और अलग-अलग मामले में 20 लोगों को गिरफ्तार किया है.
वहीं इस मर्डर केस में मुख्य आरोपी प्रकाश गोदारा को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर उसे गिरफ्तार किया है. वहीं रेकी करने वाले तगसिंह राजपुरोहित को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गुजरात में अवैध शराब की सप्लाई करने वाले चार-पांच गैंग चल रहे थे, उसी को लेकर यह हत्या हुई है. इसमें जो शामिल हैं, उन सबके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.
अभी तक की जांच में पुलिस को पता चला है कि इस हत्या के मामले में शराब तस्कर शामिल हैं. हत्या में टोल प्लाजा को लेकर लक्ष्मण के साथ झगड़े में रंजिश रखने वाले मुकेश खिचड़ और विष्णु पटेल ने शार्प शूटर बुलाए थे. हत्या को अंजाम देने वाले तीनों शूटर हरियाणा के बताए जा रहे हैं. वहीं मुकेश और विष्णु के साथ कमलेश गोदारा का नाम भी शामिल है.
पुलिस ने बताया कि प्रकाश गोदारा के कहने पर शूटरों को 25 लाख रुपये अलग-अलग शराब तस्करों से लेकर दिए थे. लक्ष्मण देवासी की दो महीने से रेकी की जा रही थी. जिस दिन उसकी हत्या हुई, उस दिन लक्ष्मण गुजरात पुलिस के सामने सरेंडर करने जा रहा था.
Tagsराजस्थानराजस्थान न्यूज़राजस्थान पुलिसगैंगवारहत्याRajasthanRajasthan NewsRajasthan PoliceGangwarMurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





