भारत

ड्रग्स केस में एक्शन जारी, तीन ठिकानों पर एनसीबी की रेड, देखें वीडियो

jantaserishta.com
23 Oct 2021 4:10 PM IST
ड्रग्स केस में एक्शन जारी, तीन ठिकानों पर एनसीबी की रेड, देखें वीडियो
x

नई दिल्ली: नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) शनिवार को मुंबई के बांद्रा और जुहू के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर रही है। NCB की टीम बांद्रा के ताज लैंड्स एंड होटल पहुंची है। यहां 9 NCB अधिकारियों की टीम आई है। सूत्रों के मुताबिक, टीम बांद्रा के ताज लैंड्स एंड होटल से कुछ दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस का पता लगाने पहुंची है। साथ ही कुछ बिल पेमेंट से जुड़े संदेहास्पद ट्रांजेक्शन खंगाले जा रहे हैं। ये कोई रेड या सर्च नहीं है।

NCB के सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को जब अनन्या पांडेय से पूछताछ की जाएगी तब महज WhatsApp चैट्स के आधार पर ही पूछताछ नहीं होगी. NCB सोमवार को अनन्या पांडेय से संदिग्ध वित्तीय लेनदेन (Suspicious Financial Transactions), आरोपियों के स्टेटमेंट और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों (Electronic Evidences) को लेकर भी पूछताछ करेगी.


NCB ने अनन्या पांडे से 2 दिनों की पूछताछ के बाद अब सोमवार को दोबारा सुबह 11 बजे बुलाया है. NCB के सूत्रों के अनुसार, NCB सोमवार को पूछताछ से पहले अपनी तैयारी पूरी करना चाहती है. एनसीबी (NCB) के सूत्रों के मुताबिक, एक्ट्रेस अनन्या पांडे के 7 इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. इनमें मोबाइल और लैपटॉप भी शामिल हैं. इस फॉरेंसिक जांच के जरिए NCB उन चैट्स और दूसरी डिटेल्स को जानना चाहती है, जिसे संभवतः डिलीट कर दिया गया होगा. इन्हीं चैट्स को NCB रिट्रीव करना चाहती है.
अगर ये रिट्रीव डेटा सोमवार तक आ जाता है तो अनन्या पांडे से उसके आधार पर भी पूछताछ की जाएगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story