भारत

अवैध कब्जा मुक्त: ढोल-नगाड़े के साथ बदमाशों के घर पर एक्शन, चला बुलडोजर, लेकिन...

jantaserishta.com
21 April 2022 6:16 PM IST
अवैध कब्जा मुक्त: ढोल-नगाड़े के साथ बदमाशों के घर पर एक्शन, चला बुलडोजर, लेकिन...
x
ढोल-नगाड़े बजने की जो तस्वीर आप देख रहे हैं ये किसी शादी समारोह की नहीं, बल्कि...

छतरपुर: एक तरफ जहां दिल्ली के जहांगीरपुरी में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर विवाद हो गया है, वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश में ढोल-नगाड़ा बजाकर एक अपराधी के घर को जमींदोज कर दिया गया.

ढोल-नगाड़े बजने की जो तस्वीर आप देख रहे हैं ये किसी शादी समारोह की नहीं, बल्कि कई वारदातों में शामिल रहे कुख्यात बदमाश के आलीशान घर को जमींदोज करने के दौरान की है.
एमपी के छतरपुर जिले के महाराजपुर में पुलिस और प्रशासन ने कुख्यात अपराधी द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण किया था, जिसे आज बुलडोजर से तोड़ दिया गया. इस कार्रवाई को स्थानीय प्रशासन की टीम ने गुरुवार को अंजाम दिया. दो बुलडोजरों ने मकान को मलबे के ढेर में तब्दील कर दिया.
यह कार्रवाई छतरपुर जिले के महाराजपुर स्थित ढिगपुरा गांव में की गई. कुख्यात अपराधी पप्पू राजा और अमर सिंह पर 302, 376, जैसे अनेक धाराओं के तहत कई मामले पुलिस थानों में दर्ज हैं. इन दोनों भाइयों का इलाके में काफी खौफ भी है.
एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि दोनों कुख्यात अपराधियों ने सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण किया था, इसलिए बुलडोजर से मकान को जमींदोज कर दिया गया.
इस निर्माण की कीमत पुलिस द्वारा लाखों रुपए आंकी गई है. अब पुलिस इनके खिलाफ और भी जानकारी जुटाने में लगी हुई है. बता दें कि मध्य प्रदेश में बुलडोजर कार्रवाई को रोकने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसे रद्द कर दिया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story