भारत
चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई, चुनाव आयोग का एक्शन
jantaserishta.com
24 March 2024 4:50 PM IST

x
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी. ने रविवार को कहा कि चुनाव आयोग ने काम में लापरवाही बरतने के लिए फतेहगढ़ साहिब जिले के अमलोह के उपमंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।
ड्यूटी से गैर हाजिर रहने पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम अमरदीप सिंह थिंद के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं। अधिकारी ने कहा, ''चुनाव आयोग ने चुनाव प्रक्रिया के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए थिंद के स्थान पर करणदीप सिंह को सहायक रिटर्निंग अधिकारी और एसडीएम नियुक्त किया है। चुनाव आयोग ने थिंद के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई पर रिपोर्ट भी मांगी है।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





