भारत

'रीलबाज' युवक पर कार्रवाई, गिरफ्तारी के प्रयास जारी, VIDEO

jantaserishta.com
26 Sept 2024 1:40 PM IST
रीलबाज युवक पर कार्रवाई, गिरफ्तारी के प्रयास जारी, VIDEO
x
बुजुर्ग को किस करके भागा.
झांसी: यूपी के झांसी में वृद्ध से किस करने और राहगीर से अभद्र करने करने वाले रीलबाज पर ऐक्शन हुआ है। पिछले दिनों एक वृद्ध के मुंह पर स्प्रे डालकर रील बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड पर पुलिस ने यू-ट्यूबर को गिरफ्तार कर सबक सिखाया। वहीं राजगढ़ निवासी यू-ट्यूबर द्वारा सब्जी मण्डी में दुकान लगाने वाले वृद्ध सब्जी विक्रेता के साथ अभद्र रील बनाने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है। दरअसल, रीलवाज बुजुर्ग के सामने बैठकर मेकअप करता है, फिर बुजुर्ग को किस करके भाग जाता है।
शहर में यू-ट्यूबरों की होड़ मच रही है। पिछले दिनों बाइक सवार युवकों द्वारा सीपरी बाजार साइकिल सवार बुजुर्ग के मुंह पर स्प्रे कर इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करने पर पुलिस ने खोडन निवासी युवक को गिरफ्तार कर अच्छा सबक सिखाया था। वहीं मण्डी में बुजुर्ग सब्जी विक्रेता के साथ अभद्र रील बनाने पर वृद्ध सब्जी विक्रेता के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने राजगढ़ निवासी यू-ट्यूबर अभिषेक अहिरवार के विरुद्ध नवाबाद थाने में मामला दर्ज कर लिया है।
एसपी सिटी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह कहते हैं कि मण्डी में सब्जी विक्रेता के साथ अभद्र रील बनाने को लेकर वृद्ध ने विरोध जताया था, इसको लेकर दोनों में विवाद की स्थिती बन गई थी। सब्जी विक्रेता ने इसकी जानकारी बेटे को दी। बेटे ने उक्त युवक का पता लगाते हुए इसकी शिकायत नवाबाद थाना पुलिस से की। बताया कि उक्त युवक प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजगढ़ निवासी अभिषेक अहिरवार है। उसका सोशल मीडिया पर अभि रष्घुवंशी नाम से आईडी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, उसकी सोशल एकाउण्ट आईडी में बंद कराई जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story