भारत

अवैध हथकड़ शराब के निर्माण, भण्डार के विरूद्ध कार्यवाही -1160 लीटर वॉश मौके पर नष्ट

jantaserishta.com
1 Nov 2023 7:20 PM IST
अवैध हथकड़ शराब के निर्माण, भण्डार के विरूद्ध कार्यवाही -1160 लीटर वॉश मौके पर नष्ट
x

बून्दी । आगामी विधानसभा आम चुनाव 2023 के मध्यनजर रखते हुए बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी भौरी लाल मीणा के नेतृत्व में आबकारी विभाग द्वारा अवैध हथकड़ शराब के निर्माण/भण्डारण के विरूद्व रामनगर कंजर बस्ती में कार्यवाही की गई।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि कार्यवाही में राजकमल पुत्र भागसिंह जाति कंजर निवासी भवानीपुरा, रामनगर कंजर बस्ती पुलिस थाना सदर के खिलाफ एक महत्वपूर्ण श्रेणी का अभियोग दर्ज किया। जिसमें एक चालू भट्टी मयआलात चालू हालत में 7 बोतल हथकड़ शराब बरामद कर तथा रामप्रकाश पुत्र रामचरण जाति कंजर निवासी भवानीपुरा रामनगर कंजर बस्ती पुलिस थाना सदर के खिलाफ एक साधारण श्रेणी का अभियोग दर्ज किया। जिसमें 4 बोतल हथकड़ शराब बरामद की गई।
उन्होंने बताया कि कुल दो अभियोग दर्ज किए गए जिसमें कुल 11 बोतल हथकड़ बरामद एवं लगभग 1160 लीटर तैयार वॉश मौके पर नष्ट की गई। कार्यवाही की भनक लगते ही मुल्जिम फरार होने में कामयाब रहे जिनकी तलाश जारी है।
उक्त कार्यवाही में आबकारी निरीक्षक वृत अजय शर्मा, प्रहराधिकारी जितेन्द्र सिंह, छीतर लाल एवं प्रहलाद मीणा मय जाप्ता मौजूद रहे।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story