भारत

OMG! भूत के खिलाफ एक्शन लिया गया, FIR के बाद जांच जारी, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
24 Sept 2022 3:14 PM IST
OMG! भूत के खिलाफ एक्शन लिया गया, FIR के बाद जांच जारी, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

भूत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया तो डर की वजह से लोगों ने घर से निकलना भी छोड़ दिया।
वाराणसी: वाराणसी के भेलूपुर थाना इलाके के बड़ी गैबी स्थित वीडीए कॉलोनी पार्क में कुछ दिनों से अफवाह है कि सफेद कपड़े पहना भूत रात को घूमता है। भूत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया तो डर की वजह से लोगों ने घर से निकलना भी छोड़ दिया। लोग रात होते-होते घर में छिप जाते। मामला पुलिस तक पहुंचा तो भेलूपुर पुलिस ने मामले की छानबीन की। पता चला कि ये किसी शरारती तत्व की करदूत है जिसकी वजह से इलाके में सनसनी फैली हुई है। शुरूआती जांच के बाद दरोगा जगदंबा सिंह की तहरीर पर भेलूपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक शरारती तत्व ने बजरडीहा क्षेत्र के बड़ी गैबी स्थित वीडीए कॉलोनी पार्क के पास लोगों को डराने के इरादे से भूत बनकर वीडियो बनाया है। लोगों में बढ़ते डर और तेजी से फैलती भूत की अफवाह के बीच भेलूपुर इंस्पेक्टर रमाकांत दुबे ने कहा है कि ऐसे शरारती तत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया पर कई बार कुछ ऐसी वीडियो आ जाती है जिसे हम सच मानकर बैठ जाते हैं कि ऐसा ही हुआ होगा। लेकिन कई बार हकीकत वो नहीं होती जो आंखों को नजर आती है। इन्हीं बातों का फायदा उठाकर कुछ लोग मौज लेने के लिए इस तरह की हरकत करते हैं और समाज में भ्रम फैलाने का काम करते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story