भारत

विदेशी छात्रों पर कार्रवाई, हॉस्टल में नमाज पढ़ने को लेकर हुआ था विवाद, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
7 April 2024 12:47 PM IST
विदेशी छात्रों पर कार्रवाई, हॉस्टल में नमाज पढ़ने को लेकर हुआ था विवाद, जानें पूरा मामला
x

सांकेतिक तस्वीर

यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में नमाज पढ़ने को लेकर विदेशी छात्रों के साथ हुए बवाल के बाद 7 अफगानी छात्रों को हॉस्टल रूम खाली करने के लिए कहा गया है।
अहमदाबाद: गुजरात यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में नमाज पढ़ने को लेकर विदेशी छात्रों के साथ हुए बवाल के बाद 7 अफगानी छात्रों को हॉस्टल रूम खाली करने के लिए कहा गया है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि इनमें से 5 छात्र पहले ही हॉस्टल खाली कर चुके हैं। बता दें, पिछले महीने ही कुछ विदेशी छात्रों के हॉस्टल परिसर में खुले में नमाज पढ़ने को लेकर बवाल मच गया था। इस दौरान बाहर से 20-25 लोगों छात्रो के साथ मारपीट और तोड़ फोड़ की थी। पुलिस ने इस मामले में 25 लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की थी। ये मामला विदेश मंत्रालय तक पहुंच गया था जिसके बाद अफगानिस्तान से एक प्रतिनिधिमंडल ने यूनिवर्सिटी का दौरा भी किया था।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जिन छात्रों को हॉस्टल खाली करने के लिए कहा गया है उन्होंने या तो अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है या सिर्फ कुछ फॉर्मालिटी बाकी है जिसके लिए हॉस्टल में रहना जरूरी नहीं है। यूनिवर्सिटी के नियमों के मुताबिक एक बार पढ़ाई खत्म होने के बाद छात्र हॉस्टल सुविधाओं का इस्तेमाल नहीं कर सकते। जिन 7 छात्रों को हॉस्टल खाली करने के लिए कहा गया है, वो सभी इसी कैटेगरी में आते हैं। गुजरात यूनिवर्सिटी में फिलहाल लगभग 180 विदेशी छात्र हैं।
यूनिवर्सिटी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, ऐसे कई मामले में सामने आए हैं जिसमें छात्र अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद किसी ना किसी वजह से हॉस्टल में रहने के लिए समय खींचने की कोशिश करते हैं। इस तरह के मामलों को देखते हुए ही यूनिवर्सिटी इसके खिलाफ सख्त नियम लागू करने की कोशिश कर रही है।
गुजरात यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर डॉ. निरजा गुप्ता ने इस बार में जानकारी देते हुए कहा, सात में से पांच छात्र पहले ही हॉस्टल छोड़ चुके हैं। बाकी बचे दो छात्रों से नियमों का पालन करने की उम्मीद है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story